बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव-चीन का फैलता जाल
दूसरी बेल्ट एंड फोरम इनिशिएटिव की बैठक पिछले हफ़्ते बीजिंग में सम्पन्न हुई। इसमें 36 देशों के प्रमुखों ने भाग लिया। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोश सहित लगभग 90 संगठनों के 5000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया, जिसमें, मीडिया,अकादमिक, कॉर्पोरेट सहित अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल थे। इस बैठक में इन्डोनेशिया को छोड़कर सभी दक्षिण-पूर्व देश शामिल हुए। इसी तरह तुर्कमेनिस्तान को छोड़कर सभी मध्य एशियाई देश, 8 दक्षिण एशियाई देशों में 2 देश, पूर्व एशिया से मंगोलिया, पश्चिम एशिया से यूएई,रूस और अज़रबैजान समेत 12 यूरोपीय देश, 5 अफ्रीकी देश और एक लैटिन अमरीकी देश चिली इस बैठक में उपस्थित रहे। ब्रिक्स के 5 में से 3 देशों के अलावा अमरीका, इंग्लैंड, जर्मनी, फ़्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, टर्की सहित कई अन्य बड़े देशों ने बीआरआई की दूसरी बैठक से दूर रहकर अपना स्पष्ट संदेश दे दिया है। इस बैठक के एक दिन पहले चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव: प्रगति, योगदान एवं संभावनाओं पर एक आंकलन पत्र जारी किया था। मार्च 2015 में चीन ने एक श्वेत पत्र जारी किया था, जिसमें इस ...