दूसरी मोदी सरकार का शपथग्रहण समारोह
प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के उपरांत श्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद के 58 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी दलों के योग्य नेताओं के साथ-साथ पूर्व राजनयिक सुब्रमण्यम जयशंकर को भी जगह मिली है। मंत्रिपरिषद में सबसे अधिक चौकाने वाला नाम एस जयशंकर का ही है, जो भारत के विदेश मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और चीन के मामले में उनकी विशेषज्ञता निश्चित रूप से सरकार के लिए मददगार होगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी मंत्रिपरिषद में स्थान मिला है और उम्मीद है कि अमित शाह को सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी। श्री मोदी ने इस जनादेश को भारत के सभी भागों के लोगों की महत्वाकांक्षा और लोगों की जीत बताया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कल यानी 30 मई को शपथ लेने वाले मंत्री परिषद के सदस्यों में देश के सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया। युवाओं को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। श्री मोदी ने पहले भी यह उल्लेख ...