कॉरोना वायरसजन्य महामारी की जद में दुनिया।
कॉरोना वायरसजन्य महामारी ने पूरी दुनिया को थर्रा दिया है। इससे पहले मनुष्य में इस बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए थे। अब तक 81 हज़ार से ज़्यादा लोग इस वायरस से पैदा होने वाली साँस सम्बन्धी बीमारी ‘कोविड-19’ की जद में आ चुके हैं। जिनमें से तकरीबर तीन हज़ार की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 95 फीसदी यानि 2,800 लोगों की मौत अकेले चीन में हुई है, जहाँ इस घातक बीमारी की शुरुआत हुई थी। चीन के बाहर कॉरोना वायरस से दूषित लोगों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। विशेष तौर पर यूरोप, मध्यएशिया, अमेरिका और एशिया में यह वायरस लगातार फैल रहा है। इन क्षेत्रों के 51 देशों में महामारी का कोई सीधा सम्पर्क जैसे चीनयात्रा या संक्रमित व्यक्ति से सम्बन्ध नहीं पाया गया है। ब्राज़ील में लैटिन अमेरिका का पहला रोगी चिह्नित किया गया है। चीन के बाद इस बीमारी के सबसे बड़े केन्द्र ईरान में 245 लोग कॉरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 26 की मृत्यु हो चुकी है। ईरान के उपराष्ट्रपति मसोमे एब्तेकार और उप-स्वास्थ्यमंत्री इराज हरीरकी कॉरोना से संक्रमित हैं और इनकी एकान्त चिकित्सा की जा रही है। उधर, इटली में 400 लोग...