प्रधानमंत्री ने बड़े सपने के लिए स्टार्ट अप्स का आह्वान किया
ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क पर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया| मन की बात के 68वें संस्करण में, प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ एप नवोन्मेष चुनौती में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है| उन्होंने कहा कि टियर टू तथा टियर तीन शहरों के युवाओं ने लगभग दो तिहाई प्रविष्टियाँ भेजी हैं| उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों में लगभग दो दर्ज़न एप को पुरस्कार दिये गए हैं| उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के श्रोताओं को स्वयं को इन एप से परिचित करवाने और जोड़ने का आग्रह किया| प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए एक परस्पर संवादात्मक एप, कुतुकी किड्स लर्निंग एप, माइक्रो ब्लॉगिंग को मंच उपलब्ध करवाने से संबन्धित एप, कू कु एप, युवाओं में चर्चित हो रहे, चिंगारी एप, सरकारी योजनाओं को लेकर सही सूचना प्राप्त करने संबंधी एप, ‘आस्क सरकार’ एप तथा स्टेप सेट गो-फ़िटनेस एप आदि समेत एप का उल्लेख किया| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ‘छोटे स्टार्ट-अप्स’ कल बड़ी कंपनियों में परिवर्तित होंगे तथा विश्व में भारत की छाप छोड़ेंगे| उन्होंने आगे कहा कि किसी को यह नहीं...