Posts

Showing posts from July, 2019

भारत और मोज़ाम्बिक द्विपक्षीय समझौते

भारत ने मोजाम्बिक के साथ रणनीतिक संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए जहां बड़े निवेश किए हैं, वहीं रक्षा मंत्री,राजनाथ सिंह की हाल ही में सम्पन्न हुई मोज़ाम्बिक की 3 दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 'व्हाइट शिपिंग' से जुड़ी जानकारी साझा करने के संबंध में दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्री सिंह ने मोज़ाम्बिक के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत में कहा कि भारत अफ्रीका में मोजाम्बिक को अपने सबसे महत्वपूर्ण मित्रों और भागीदारों में से एक मानता है। आंकड़े बताते हैं कि मोज़ाम्बिक में भारतीय निवेश 7 बिलियन डॉलर का है, जो अफ्रीका में भारतीय निवेश का लगभग 25 प्रतिशत है। यह निवेश मुख्यतः कोयला और ऊर्जा क्षेत्र में है। 2017 में, मोजाम्बिक का सबसे अधिक निर्यात भारत में हुआ जब इसके कुल निर्यात का लगभग 35 प्रतिशत राजस्व हिस्सा भारत से प्राप्त हुआ। रक्षा मंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा और एक भारतीय रक्षा मंत्री की पहली मोज़ाम्बिक यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों और भारत-मोजाम्बिक रक्षा सहयोग को और प्र...

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से तनाव चरम पर

उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह दो नए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण कर कोरियाई प्रायद्वीप में शांति के लिए एक बार फिर से ख़तरा पैदा कर दिया है और तनाव नए स्तर पर शुरू हो गया है। दोनों कोरियाई देशों के सैन्य मुक्त क्षेत्र यानी डी-मिलिटराइज्ड जोन में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बातचीत के एक महीने के भीतर यह परीक्षण किए गए हैं। दोनों नेताओं की बातचीत में लंबित मुद्दों को हल करने के लिए समग्रता में बातचीत का संकल्प व्यक्त किया गया था।  उत्तर कोरिया के वोनसैन से दो मिसाइल परीक्षण किए गए हैं। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की विभिन्न एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह मिसाइल अलग तरह की हैं, जो आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाई जा सकती हैं। साथ ही यह दुश्मन से छिपने में माहिर हैं और सबसे महत्वपूर्ण कि इन्हें ट्रैक करना काफी कठिन होगा। स्पष्ट है कि सुरक्षा चुनौतियां सीधे तौर पर कोरियाई प्रायद्वीप के लिए हैं ना कि अमरीका के लिए।  मिसाइल परीक्षण के बाद किम जोंग उन ने एक बयान जारी कर कहा कि मिसाइल परीक्षण का उद्देश्य उत्तर कोरिया के सामने आ...

ब्रिक्स विदेशमंत्रियों की बैठक

विश्व इतिहास इस समय तीव्र गति से बदल रहा है। सत्ता संतुलन पश्चिम से पूर्व और उत्तर से दक्षिण की ओर विस्थापित हो रहा है। ये परिवर्तन किसी भी अन्य किसी भी परिवर्तन से कहीं अधिक तेज़ है। यह एक ऐतिहासिक बदलाव है। आधुनिक युग में यह पहली बार है कि संपन्नता और दुनिया की आबादी एक ही जगह केंद्रित है। यह वह परिवर्तन है जिसने ब्रिक्स को जन्म दिया है। दुनिया तेजी से बदल रही है, इसलिए इससे जुड़े पक्ष भी तेज़ी से अपने आप को माहौल के अनुरूप ढाल रहे हैं। विश्वभर की दृष्टि इस समय ब्रिक्स पर है। यह समूहन अन्य समूहों के विपरीत है- इसमें एक पूर्व महाशक्ति, भावी महाशक्ति और एशिया, अफ्रीका तथा लैटिन अमरीका की उभरती महाशक्तियां शामिल हैं। ब्रिक्स ने एक वैकल्पिक मगर प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान किया है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण, उभरती शक्तियों की भूमिका को भी उभारने का काम किया है। ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एक नया नक्षत्र है। यह जी 7 की तुलना में अधिक प्रतिनिधिकारक है। ब्रिक्स ने अपनी दूसरी दशकीय यात्रा आरंभ कर दी है। पिछले हफ्ते रि...

संसद में इस सप्ताह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के दल को बधाई दी। श्री कोविंद ने कहा कि ये ऐतिहासिक प्रक्षेपण सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है और आशा है कि इस अभियान से जानकारी व्यवस्था और नई खोजों को बढ़ावा मिलेगा। उप-राष्ट्रपति नायडू ने कहा कि चन्द्रयान-2 की सफल लैंडिग के साथ भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये कहते हुए भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की कि ये प्रक्षेपण उनके विश्वास और क्षमताओं का शानदार उदाहरण है।  विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि भारत का लगातार यही रूख रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी लंबित मुद्दे केवल द्विपक्षीय वार्ता द्वारा ही सुलझाए जाएंगे। जम्मू और कश्मीर के बारे में अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने दावे पर राज्य सभा में संक्षिप्त वक्तव्य देते हुए उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति से मध्स्थता के लिए किसी प्रकार का को...

पाकिस्‍तान ने सर्वविदित सत्‍य का किया खुलासा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक दिलचस्प रहस्योद्घाटन करते हुए स्वीकार किया है कि पाकिस्तान में 40 आतंकवादी शिविर थे, और पाकिस्तान की धरती पर अब तक लगभग 40,000 आतंकी मौजूद हैं। इमरान खान की तरफ से यह स्‍वीकारोक्‍ति अमरीका की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई। उन्होंने यह भी स्‍वीकार किया कि पाकिस्‍तान की पिछली सरकारों ने अमेरिका के साथ 'सच्चाई' साझा नहीं की। इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान आतंक के खिलाफ अमरीका का युद्ध लड़ रहा था। उनका आकलन है कि पाकिस्तान का 9-11 से कोई लेना-देना नहीं है। अल-कायदा अफगानिस्तान में था। पाकिस्तान में तालिबानी आतंकवादी नहीं थे। लेकिन हम अमरीकी युद्ध में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि दुर्भाग्य से, जब स्थितियां बिगड़ने लगीं तब पाकिस्‍तान की तत्‍कालीन सरकार ने अमरीका को सच नहीं बताया। इमरान खान कांग्रेस महिला शीला जैक्‍सन ली द्वारा पाकिस्‍तान के समथर्न में कैपिटल हिल पर आयोजित एक आयोजन में यह बातें कहीं। इसके अलावा अमरीका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के एक कार्यक्रम में, श्री खान ने कहा कि उनके देश में अभी भी लगभग ...

भारतीय अर्थव्यवस्था एक नई ऊँचाई छूने को तैयार

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अपने नवीनतम अपडेट में, इस वित्तीय वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि को 7% और अगले वित्त वर्ष में 7.2% पर रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमएफ का पूर्वानुमान केंद्रीय बजट 2019 से ठीक पहले सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में दर्शाए गए अनुमानों की पुष्टि करता है और स्पष्ट संकेत देता है कि मजबूत वैश्विक आर्थिक महाशक्तियों की उपस्थिति के बावजूद, भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत रहेगी। यद्यपि, आईएमएफ ने इस राजकोषीय वृद्धि को 7.3% से 7% तक घटा दिया है, जो कि वर्तमान व्यापारिक प्रतिस्पर्धाओं और संरक्षणवाद की पृष्ठभूमि में प्रासंगिक है। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की मंदी, जिसमें चीन भी शामिल है और वैश्विक निवेशों से संभावित नकारात्मक प्रभावों के बावजूद, यह वृद्धि का पूर्वानुमान वास्तव में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की उड़ान में एक पंख है। कमजोर वैश्विक संकेतों को ध्यान में रखते हुए यह आने वाली सतत वृद्धि इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि विकास काफी हद तक मजबूत घरेलू आर्थिक बुनियादी कारकों, प्रमुख आर्थिक नीति सुधारों और र...

ब्रिटेन के लिए एक नया प्रधानमंत्री : ब्रेक्ज़िट और आगे की राह

2016 में जब से ब्रेक्ज़िट के लिए जनमत संग्रह हुआ है, तभी से ब्रिटेन के राजनीतिक परिदृश्य में अशांति के कई दौर देखने को मिले हैं | ब्रेक्ज़िट को आकृति देने में थेरेसा मे के असफल रहने के बाद उन्होंने अपने सांसदों का समर्थन गंवा दिया, इस कारण उन्होंने इस वर्ष 4 जुलाई को अपने पदत्याग की घोषणा की | इस वजह से कंजर्वेटिव पार्टी के टॉरी नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें बोरिस जॉनसन ने सत्ता से जानेवाले विदेश मंत्री जेरेमी हंट को 40,000 से अधिक मतों से पराजित किया | अपनी जीत के तुरंत बाद, श्री जॉनसन ने कहा है कि उनकी प्राथमिकताओं में 31 अक्तूबर तक ब्रेक्ज़िट देना, देश को एकता के सूत्र में बांधना तथा लेबर नेता जेरेमी कोरबीन को हराना शामिल है | उन्होंने कहा कि वे महिलाओं तथा जातीय अल्पसंख्यक नीति निर्माताओं को अधिक से अधिक तादाद में शामिल करके “आधुनिक ब्रिटेन के लिए एक कैबिनेट” का गठन करेंगे |          ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में श्री जॉनसन के सामने 27 यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ ब्रेक्ज़िट गतिरोध के समाधान के लिए एक समझौता वार्ता करने ...

ट्रम्प ने फिर झटका दिया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के साथ हुई बैठक में दावा किया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर मुद्दे में एक मध्यस्थ के तौर पर हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित किया है | बहरहाल, यह मुद्दा अमरीका तथा पाकिस्तान के बीच हुई रणनीतिक चर्चा की आधी कहानी है, जबकि भारत को इसे उत्सुकता से देखने की आवश्यकता है | अमरीका के विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि अमरीका इस मुद्दे में कोई भूमिका नहीं निभा रहा है तथा कश्मीर भारत और पाकिस्तान का एक द्विपक्षीय मामला है | अमरीकी राष्ट्रपति की टिप्पणी के प्रतिक्रियास्वरूप भारत के विदेश मंत्री डॉ॰ एस॰ जयशंकर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह की कोई इच्छा नहीं जताई है | एक बड़ी जीत के बाद भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पुनः कार्यालय सम्हालने के पश्चात गत महीने जापान के ओसाका में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की थी | दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग वाशिंगटन डीसी में भी बैठक कर सकते ह...

भारत का दूसरा चन्द्रयान अभियान

सोमवार दोपहर भारत का एक सबसे अधिक जटिल और महत्त्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान कार्यक्रम आरम्भ हुआ। देश के सर्वाधिक शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी एमके-तृतीय ने भारत के दूसरे चन्द्र अभियान, चन्द्रयान-2 को लेकर आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सोमवार दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी। 17 मिनट बाद चन्द्रयान-2 को पृथ्वी की कक्षा के पास पूर्वनिर्धारित पथ पर स्थापित किया गया। पहले ये उड़ान 15 जुलाई को होनी थी लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को इसका श्रेय जाता है कि बहुत कम समय में ही वे गड़बड़ी का पता लगाकर इसे सुधार पाए। यहाँ ये उल्लेखनीय है कि एकदम सही प्रक्षेपण इस अभियान का केवल पहला चरण है जो कि इसरो द्वारा किए गए सबसे जटिल प्रक्षेपणों में से एक है। 48 दिन बाद चन्द्रयान-2 चाँद पर पहुँचेगा और सॉफ़्ट लैंडिंग करेगा जो 7 सितम्बर को होनी है। केवल कक्षा संबंधी अभियान से जुड़े भारत के पहले चन्द्र अभियान चन्द्रयान-1 की तुलना में दूसरा अभियान बहुत जटिल है। इसके तीन हिस्से हैं। ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर। ये तीनों एक साथ मिलकर चाँद...

श्रीलंका में भारत का बढ़ता निवेश

भारत और श्रीलंका ने माहों से ओमानथाई तक 130 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग के नवीनीकरण के लिए 91.26 मिलियन डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह नवीनीकरण इसलिए खास है क्योंकि 100 वर्षों में पहली बार हो रहा है। श्रीलंका में रेलवे के उन्नयन के लिए भारत का योगदान सर्वविदित है। भारत ने श्रीलंका में रेल के विकास के लिए अब तक 1.3बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश किया है। यह संकेत करता कि भारत ना सिर्फ श्रीलंका में निवेश बढ़ाने को लेकर तत्पर है बल्कि अन्य देश के साथ संयुक्त निवेश के लिए भी यह तैयार है। भारत जिन क्षेत्रों में निवेश कर रहा है, वह लोगों से जुड़े क्षेत्र हैं जिनमें स्वस्थ्य, शिक्षा और संपर्क शामिल है। गमपाहा ज़िले में भारत की सहायता से तैयार 100 मॉडल गाँवों का इसी महीने उद्घाटन किया गया है। यह निर्माण श्रीलंका के युद्ध प्रभावित मध्य, उत्तर और पूर्वी भागों में बनाए जाने वाले 60 हज़ार घरों के अंतर्गत निर्मित किए गए हैं। इसमें 2 हज़ार 400 घरों का निर्माण भारत करेगा। इसके अलावा भारत द्वारा श्रीलंका में शुरू की गई एंबुलेंस सेवा की भी श्रीलंका के लोग सराहना कर रहे हैं। ना सिर्फ तमिल प्रभाव वाले उत...

संसद में इस सप्ताह

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फै़सले के बाद पाकिस्तान को कहा है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को रिहा करके भारत भेज दिया जाए। संसद के दोनों सदनों में अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि यह फै़सला ना केवल भारत और जाधव के पक्ष में है बल्कि अंतरराष्ट्रीय संधियों की शुचिता और क़ानून व्यवस्था में भरोसा करने वाले सभी लोगों के लिए न्याय की स्थापना भी है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया की जाधव पर ग़लत आरोप लगाए गए और उचित प्रक्रिया तथा क़ानूनी प्रतिनिधित्व की उपस्थिति के बिना ज़बरदस्ती लिया गया उनका बयान सच्चाई नहीं बदल सकता। विदेश मंत्री ने बताया कि न्यायालय ने कहा है कि पाकिस्तान ने दूतावास संबंधों से जुड़े वियना समझौते की बाध्यताओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद बिना और देर किए जाधव को उनके अधिकारों के बारे में सूचित करे और उन्हें भारतीय राजनयिक पहुंच उपलब्ध करवाए। संसद में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (संशोधन) विधेयक 2019 भी पारित किया। राज्यसभा ने इसे सर्वसम्मति से पास किया और लोकसभा पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी है। ...

सुरक्षा सहयोग मज़बूत करते भारत और उज़्बेकिस्तान

नई दिल्ली में भारत और उज्बेकिस्तान के आतंकवाद रोधी स्ंयुक्त कार्यकारी समूहों की आठवीं बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। दोनों पक्षों के प्रतिभागियों ने सीमा पार आतंकवाद और अपने-अपने क्षेत्रों तथा विश्व के अन्य हिस्सों में आतंकी गुटों द्वारा की जा रही आतंकी गतिविधियों के ख़तरों के बारे में चर्चा की। उन्होंने आतंकवाद, कट्टरता, आतंक को होने वाले वित्तपोषण, आतंकी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंटरनेट और विदेशी आतंकी लड़ाकों की देश वापसी से जुड़े अन्य मुद्दों की चुनौतियों के बारे में विचार साझे किए। अधिकारियों ने क्षमतावर्धन, श्रेष्ठ अभ्यासों तथा सूचनाएं साझा करने के माध्यम से आतंकरोध हेतु द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के उपायों के बारे में भी चर्चा की। बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन, क्षेत्रीय आतंकवादरोध संरचना और हवाला तथा आतंक को होने वाले वित्त पोषण को रोकने के लिए बने यूरेशियाई समूह जैसे अन्य बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग के बारे में भी बात की गई। भारत 2017 से शंघाई सहयोग संगठन का पूर्ण सदस्य है। पिछले माह किर्गिस्तान के बिश्केक में ...

भारत 5 ट्रिलियन की अर्थव्यसथा बनने की राह पर

भारत की वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सितारमन ने 2019 के बजट में वर्ष 2024 तक भारत के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने का खाका भी पेश किया है। उन्होंने एक दशक के विज़न की भी घोषणा की जिसमें नीतिगत सुधारों की एक शृंखला है और जो निवेश तथा आर्थिक विकास पर केन्द्रित है। नीतिगत सुधारों में बुनियादी और सामाजिक ढांचे को मजबूत करना, डिजिटल तंत्र के जरिये वित्तीय समावेश का विस्तार करना, महिलाओं एवं बच्चों के अच्छे स्वस्थ्य और पोषाहार का उपाय, जल प्रबंधन, सामुद्रिक अर्थव्यवस्था पर ध्यान, अन्तरिक्ष कार्यक्रम को सशक्त करना, खाद्यान्न और दलहन में आत्मनिर्भरता, मेक इन इंडिया को मजबूत करना, आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी बनाना, मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्सिमम गवर्नेंस पर ज़ोर देना आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस प्रक्रिया में प्रत्येक भारतीय सहभागी होगा। वर्ष 2024 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए स्पष्ट रोड मैप तैयार किया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य रथिन रॉय ने चेताया है कि भारत की इस विकास दौड़ में कुछ चुनौतियाँ भी हैं।  ...

अंतर्राष्ट्रीय अदालत में भारत की कूटनीतिक जीत

मार्च 2016 में, भारतीय नागरिक कुलभूषण सुधीर जाधव को जासूसी तथा आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान ने हिरासत में लिया था | अप्रैल 2017 में, उन्हें पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मृत्यु की सज़ा सुनाई थी | मई 2017 में, भारत ने हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में पाकिस्तान के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया | कथित केस में पाकिस्तान पर यह आरोप था की वह 1963 के दूतावास सम्बन्धों की विएना संधि के अंतर्गत बाध्यताओं का उल्लंघन कर रहा है | इस संधि के अनुच्छेद 36 के अनुसार, पाकिस्तान विशेष रूप से कुलभूषण जाधव की गिरफ़्तारी को लेकर बिना किसी प्रकार की देर किए बग़ैर उनके अधिकारों की सूचना उन्हें दे, भारत को इस बारे में सूचित करे तथा कुलभूषण जाधव से संपर्क साधने की अनुमति भारतीय दूतावास के अधिकारियों को दे | आईसीजे में इस मामले की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान ने कई तरह के क़ानूनी तर्कों से भारत की दावेदारी को ख़ारिज़ किया | 17 जुलाई 2019 को आईसीजे ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, “अदालत मानती है कि एक भारतीय नागरिक, कुलभूषण जाधव के मुक़दमे तथा उनकी गिरफ़्तारी के मामले में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान ने दूत...

पाकिस्तान ने हाफ़िज़ सईद को फिर ज़मानत दी 

लाहौर में पाकिस्तान की आतंकवाद-रोधी अदालत द्वारा प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख, हाफ़िज़ मुहम्मद सईद तथा तीन अन्य की गिरफ़्तारी से पहले ज़मानत की स्वीकृति देने की ख़बर सामने आई है | यह आश्चर्य की बात नहीं है ! जेयूडी अपने धर्मगोष्ठी तथा आतंक वित्तपोषण के लिए वहाँ की भूमि का अवैधानिक प्रयोग करने से सरोकार रखता है | बहरहाल, ऐसी ख़बर है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने सईद को गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है | पूर्व में, सईद, उसके भाई, हाफ़िज़ मसूद और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो सह-संस्थापक, आमीर हमज़ा तथा मलिक ज़फ़र में से प्रत्येक को 50,000 पीकेआर बॉन्ड के बदले 31 अगस्त तक अन्तरिम ज़मानत की स्वीकृति दी गई थी | हमज़ा तथा ज़फ़र दोनों जेयूडी के लिए धन जुटाने के प्रति ज़िम्मेदार हैं | मार्च 2018 की अपुष्ट ख़बरें कहती हैं कि पूर्व में हमज़ा ने एलईटी से अलग होकर जैश-ए-मनक़फ़ा नाम से एक अलग आतंकी गुट बनाया था | ध्यान देने वाली बात है कि फरवरी 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारी योजना (एनएपी) के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) के दिशानिर्देश के अनुसार जुलाई महीने के पहले सप्ताह में पाकिस्तान के आतं...

करतारपुर कॉरीडोर पर समझौते को लेकर नजदीक आए भारत-पाक

पाकिस्तान के सीमावर्ती जिले नरवल में स्थित ऐतिहासिक दरबार साहिब गुरुद्वारे को भारतीय तीर्थ यात्रियों के लिए खोलने के क्रम में करतारपुर कॉरिडोर को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर वाघा-अटारी बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता काफी महत्वपूर्ण रही और इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देश आगे बढ़े हैं।  सोलवीं सदी में बना दरबार साहिब गुरुद्वारा सिख श्रद्धालुओं के बीच काफी पवित्र स्थान माना जाता है। यही वह जगह है जहां गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण बिताए और 1539 में यही पर अंतिम सांस ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद लंबे दौर के प्रयासों के बाद इस बात की उम्मीद जगी है कि करतारपुर कॉरिडोर भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही खुल जाएगा। इस उम्मीद की शुरुआत तब हुई जब 26 नवंबर 2018 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के नजदीक करतारपुर कॉरिडोर के लिए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने साध आधारशिला रखी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के पास एक महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया। भारत और प...

इंग्लैंड ने जीता आईसीसी विश्व कप 2019

मेज़बान और पसंदीदा इंग्लैंड की टीम 44 साल के इंतज़ार के बाद रविवार रात लॉर्ड्स में हुए अंतिम मैच में शृंख्ला के अपने बेहतरीन खिलाड़ी बेन स्टोक्स के नेतृत्व में सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद आईसीसी विश्व क्रिकेट कप 2019 की विजेता बनी।  नियमित पचास ओवर खेलने के बाद दोनों टीमों ने 241 रन बनाए। उसके बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने 15 रन बनाते हुए न्यूज़ीलैंड के लिए 16 रनों का लक्ष्य सामने रखा।    जवाब में न्यूज़ीलैंड से जिमी नीशाम और मार्टिन गुप्तिल की जोड़ी ने एक बार फिर 15 रन बनाकर खेल बराबरी पर ला दिया। लेकिन पारी के दौरान बाउंड्री के आधार पर मेज़बान टीम को विजेता घोषित किया गया। कुल मिलाकर पचास ओवरों में इंग्लैंड ने 22 बार बाउंड्री को छुआ और न्यूज़ीलैंड ने 14 बार।     विजेता टीम के लिए विश्व कप में पहली बार आने वाले जोफ़्रा आर्चर ने सधी हुई गेंदबाज़ी की जिस वजह से सामने वाली टीम के बल्लेबाज़ बहुत अधिक जोखिम नहीं उठा पाए।   इस तरह सात सप्ताह तक चली भावुक प्रतिस्पर्धा का 48 मैचों के बाद नाटकीय अंत हुआ। इंग्ल...

पाकिस्तान की मीडिया पर सख़्ती

पाकिस्तान स्थायित्व और प्रैस से बीच का प्यार और नफ़रत भरा रिश्ता इसके विविधता भरे लोकतांत्रिक इतिहास का परियत देता है। मुक्त और जोशपूर्ण मीडिया के दिखावे के पीछे विशेषरूप से प्रैस पर समय-समय पर सख़्ती की जाती रही है। विडंबना है कि प्रैस पर सख़्ती या प्रैस की आवाज़ दबाने की ये कोशिश सैन्य शासन तक सीमित नहीं रही है। बाद में आने वाले असैन्य प्रशासन भी मीडिया पर सख़्ती के दोषी हैं। नए तानाशाह इमरान ख़ान की सरकार ने उन नेताओं का इंटरव्यू और कवरेज बंद कर दिया है जो या तो सज़ायाफ़ता हैं या फिर जो मुक़द्दमें का सामना करते हुए जेल में हैं। इलैक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण या पेमरा को अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने का निर्देश दिए जाने को पाकिस्तान में मीडिया पर नियंत्रण करते स्थायित्व के पूर्ण परिदृश्य के रूप में देखा जाना चाहिए। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ का धमाकेदार साक्षात्कार प्रसारित करने की वजह से टी.वी. समाचार चैनलों, अब तक न्यूज़, चैनल 24 और कैपिटल टी.वी. को देश भर में बंद कर दिया गया था। मरियम नवाज़ ने सबूत के तौर पर एक विडियो दिखाया था और उनक...