Posts

Showing posts from October, 2020

भारत और मध्य एशियाई देशों ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया

भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की दूसरी वार्ता इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में संपन्न हुई। हम जानते हैं कि भारत और दक्षिण एशिया के पाँच देशों के बीच ऐतिहासिक और पारंपरिक स्तर पर काफी गहरे संबंध हैं। दक्षिण एशिया के इस पांच देशों में कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, तजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। 1990 के दशक के शुरुआती दौर में इन पाँचों गणराज्यों के स्वतंत्र होने के बाद से ही, इन देशों के साथ भारत के काफी घनिष्ठ राजनीतिक, आर्थिक और सास्कृतिक संबंध रहे हैं। भारत और मध्य एशिया के पांच देशों के विदेश मंत्रियों की ये वार्ता सी5+1 फॉर्मेट पर आयोजित की गई। ये फॉर्मेट मध्य एशिया के पांचों देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरकर सामने आया है। पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता को भारत और उज़्बेकिस्तान ने वर्ष 2019 में संयुक्त रूप से ‘समरकंद’ में आयोजित किया था। इस श्रंखला में दूसरी वार्ता को इस साल अप्रैल में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ये वार्ता उस समय पर नहीं पाई। अब इस वार्ता को इस सप्ताह के शुरू में व...

भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से सुधार के मोड में

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि त्योहार के महीनों में उपभोक्ता वस्तुओं की मांग काफी बढ़ गई है। अक्टूबर से मार्च तक भारत में एक के बाद एक त्योहार आते रहते है "निक्केई विनिर्माण क्रय प्रबंधक के सूचकांक (पीएमआई) के आधार पर, वित्त मंत्री ने कहा कि "महामारी लॉक डाउन के प्रतिबंधों में ढील देने और विभिन्न सरकारी उपायों से मदद के बाद देश में आर्थिक गतिविधियों को उठाया गया था। 50 से ऊपर पीएमआई का आंकडा विस्तार को दर्शाता है और 50 से नीचे संकुचन को दर्शाता है। वित्त मंत्री ने कहा, विश्लेषणों से पता चला है कि पीएमआई अगस्त में 52 से बढ़कर सितंबर में 56.8 हो गया, जो जनवरी २०१२ के बाद सबसे अधिक है। त्योहार के मौके पर "खरीदारी की इच्छाशक्ति के मजबूत बनने, कार के बिक्री में तेजी से (साल दर साल) दोहरे अंक की वृद्धि का उल्लेख किया गया है। दोपहिया वाहनों की बिक्री से देश के कुछ हिस्सों में अनुमानों में वृद्धि देखने को मिली है कृषि निर्यात, लदान, फार्मास्यूटिकल्स, दवा उद्योग, इंजीनियरिंग माल और वृद्धि में योगदान और रसायनों सहित घटकों में वसूली के साथ सकारात्मक रूप से निर्यात ...

भारत ने अफ्रीका को दी जाने वाली सहायता में बढोत्तरी की।

महत्वपूर्ण मानवीय पहलू के साथ, आवश्यकता पड़ने पर अफ्रीकी लोगों तक पहुंचने की भारत की परंपरा को ध्यान में रखते हुए; भारत, सूडान, दक्षिण सूडान, जिबूती और इरिट्रिया को 270 टन खाद्यान्न की सहायता प्रदान करेगा ताकि प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए राहत पहुंचाई जा सके । अफ्रीकी महाद्वीप में हॉर्न ऑफ अफ्रीका के नाम से जाना जाने वाला यह क्षेत्र, दशकों से विभिन्न आदिवासी लड़ाकों के बीच परस्पर विनाश कारी युद्ध के कारण अशांत स्थिती का सामना कर रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के वजह से यह क्षेत्र शांति की राह पर अग्रसर हुआ है, लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों को सरकारों और संस्थाओं के सहयोग की आवश्यकता है ताकि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया जा सके। भारत इस क्षेत्र में हजारों शांति सैनिक भेजने के साथ-साथ विभिन्न क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब लोगों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहा है। 155 टन गेहूं का आटा, 65 टन चावल और 50 टन चीनी खाद्यान्न सहायता के रूप में भारतीय नौसेना के जहाज ऐरावत से वहां पहुंचाई जा रही है। पिछले ...

पाकिस्तान, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की काली सूची में बना रहेगा

गत सप्ताह, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के पूर्ण सत्र में फरवरी 2021 तक पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' यानि काली सूची में बनाए रखने का फैसला किया गया । संयुक्त राष्ट्र द्वारा निषिद्ध लोगों और संगठनों की जांच और उन पर अभियोजन चलाकर प्रभावी अंकुश लगाने के व्यापक उपाय करने में, पाकिस्तान की बार-बार विफलता के कारण ऐसा किया गया है। सक्रिय रूप पाकिस्तानी से समर्थित और वित्त पोषित जो आतंकी संगठन स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और जिनके संरक्षण में आतंकवाद वित्तपोषण और धन शोधन के एक संपन्न नेटवर्क ने गहरी जड़ें जमा ली हैं। पाकिस्तान उन के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को समाप्त करने में संकोच कर रहा है। पेरिस स्थित संगठन के पूर्ण अधिवेशन में, आभासी संवाददाता सम्मेलन में इस फैसले की घोषणा की गई। अंतरराष्ट्रीय संस्था ने इससे पहले 27 सूत्री शर्तों की एक सूची सौंपी थी और पाकिस्तान उसमें से सिर्फ 21 को ही पूरा करने में सफल रहा था। निर्धारित खंडों को पूरा ना कर पाने में इस इस विफलता के कारण पाकिस्तान को काली सूची में तब तक बने रहना होगा जब तक कि वह अपने रिकॉर्ड में और सुधार न कर ले। ...

प्रधानमंत्री का सावधानी से त्योहार मनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क पर अपने "मन की बात" कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मन की बात की, 17वीं कड़ी में, प्रधानमंत्री ने लोगों को दशहरा यानि विजयदशमी त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, धनतेरस के बाद आने वाले त्योहार, दिवाली, भाई दूज, छठ मैय्या की पूजा और गुरु नानक देव जी की जयंती भी कोरोना के इस संकट काल में सावधानी के साथ मनाई जानी चाहिए। इसलिये हम सभी को धैर्य और संयम बरतना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम त्योहारों की बात करते हैं और तैयारियां करते हैं, तो सबसे पहले सोचते हैं कि हमें कब बाजार में जाना है और क्या खरीदना है। त्योहारों का उत्साह और बाजार की चमक आपस में जुड़े हुए है । श्री मोदी ने कहा कि इस बार जब हम खरीदारी करें तो 'वोकल फॉर लोकल' के हमारे संकल्प को याद रखें। बाजार से चीजें खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी होगी । उत्सव के उल्लास के बीच, हमें लॉकडाउन अवधि को भी याद रखना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान हमने स्थानीय सब्जी विक्रेताओं, ...

‘मन की बात 2.0’ (17वीं कड़ी)

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार ! आज विजयादशमी यानि दशहरे का पर्व है | इस पावन अवसर पर आप सभी को ढ़ेरों शुभकामनाएं | दशहरे का ये पर्व, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है | लेकिन, साथ ही, ये एक तरह से संकटों पर धैर्य की जीत का पर्व भी है | आज, आप सभी बहुत संयम के साथ जी रहे हैं, मर्यादा में रहकर पर्व, त्योहार मना रहे हैं, इसलिए, जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं, उसमें जीत भी सुनिश्चित है | पहले, दुर्गा पंडाल में, माँ के दर्शनों के लिए इतनी भीड़ जुट जाती थी - एकदम, मेले जैसा माहौल रहता था, लेकिन, इस बार ऐसा नही हो पाया | पहले, दशहरे पर भी बड़े-बड़े मेले लगते थे, लेकिन इस बार उनका स्वरुप भी अलग ही है | रामलीला का त्योहार भी, उसका बहुत बड़ा आकर्षण था, लेकिन उसमें भी कुछ-न-कुछ पाबंदियाँ लगी हैं | पहले, नवरात्र पर, गुजरात के गरबा की गूंज हर तरफ़ छाई रहती थी, इस बार, बड़े-बड़े आयोजन सब बंद हैं | अभी, आगे और भी कई पर्व आने वाले हैं | अभी, ईद है, शरद पूर्णिमा है, वाल्मीकि जयंती है, फिर, धनतेरस, दिवाली, भाई-दूज, छठी मैया की पूजा है, गुरु नानक देव जी की जयंती है - कोरोना के इस संकट काल में, हमें संयम से ही काम लेना है,...

लोकतांत्रिक आंदोलन और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स: पीटीआई सरकार की मुश्किल

इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार मुश्किल हालात में है। एक तरफ फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के आभासी पूर्ण सत्र में यह तय होना है कि क्या पाकिस्तान को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग (एमएल एंड एफ) के खिलाफ लड़ाई को लेकर वैश्विक प्रतिबद्धताओं और मानकों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान द्वारा किये गये प्रयासों की समीक्षा के आधार पर ' ग्रे ' सूची में बना रहेगा है और इसके साथ ही जेयूआई-एफ JUI-F के प्रमुख मौलाना फज़ल-उर-रहमान के नेतृत्व वालें नवगठित पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के बैनर तले विपक्षी दलों के हाथ मिलाने के साथ देश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है । पीडीएम, गुजरांवाला और कराची में सरकार विरोधी दो प्रदर्शनों का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है और अब रविवार को क्वेटा में तीसरे का आयोजन की तैयारी में है । इमरान खान सरकार ने एफएटीएफ (FATF) अनुपालन से जुडें कई विधेयक और कानून पेश किये हैं हालांकि, इन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा और विपक्ष नेशनल असेंबली में बिलों को रोकने में कामयाब रहा । आतंकवाद निरोधक अधिनियम (संशोधन) विधे...

भारत मोरक्को संबंधों में वृद्धिभारत मोरक्को संबंधों में वृद्धि

भारत और मोरक्को के रिश्ते 14वीं सदी पुराने हैं जब मशहूर यात्री और लेखक इब्न बतूता वहां से भारत आए। आधुनिक इतिहास में देखें तो भारत संयुक्त राष्ट्र में मोरक्को के फ्रांस से स्वतंत्रता संघर्ष का सदैव समर्थन करता रहा है उसके आजाद होने के बाद भारत ने 20 जून 1956 को उसे अपनी मान्यता भी दी। फिर 1957 में इन दोनों के बीच राजनयिक रिश्ते भी स्थापित हुए। वर्षों से भारत और मोरक्को के बीच दोस्ताना संबंध रहे हैं और उनमें बढ़ोत्तरी हुई है। भारत के उपराष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन 1967 में मोरक्को को गए थे। मोरक्को के किंग मोहम्मद (षष्ठ) जब राजकुमार थे तब 1983 में निर्गुट सम्मेलन में भाग लेने भारत आए थे फिर गद्दी संभालने के बाद 2001 और 2003 में भी भारत आए। भारत—अफ्रीका मंच की 2015 में हुई शिखर बैठक में भाग लेने के लिए भी वहा भारत आए थे। ये भारत अफ्रीका मंच की तीसरी बैठक थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भी 1999 में रबात गए थे। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से मंत्री और अधिकारी स्तर की बैठक होती रही हैं। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की ऑनलाइन बैठक किंग्डम ऑफ मोरक्को के विदेश मंत्री नासेर बोरिता से हो च...

कौशल पुन कौशल और कौशल विकास का प्रधानमंत्री का आह्वाहन

यह समय परिवर्तन और अवसर का समय है लेकिन कोविड-19 महामारी ने इस कठिन बना दिया है। सारी दुनिया की अर्थव्यस्था कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुई है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की अर्थव्यस्था पर भी बुरा असर पड़ा लेकिन अभी विश्व अर्थव्यस्था जहाँ फिसलन भरे रस्ते पर है वहीं भारत की अर्थव्यस्था अब दोबारा उन्नति के मार्ग पर आ चुकी है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री ने ये एकदम सटीक और आवश्यक बात कही है की भारत जैसी तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यस्था में कौशल पुन कौशल और कौशल विकास सर्वाधिक आवश्यक है। एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मैसूर विश्विद्यालय के शताब्दी समारोह 2020 को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि मैसूर विश्विद्यालय प्राचीन भारत की महान शिक्षा पद्धति का केंद्र रहा है। ये विश्विद्यालय भारत के भविष्य की आकांक्षाओं और सामध्य का भी केंद्र है और इसने राजश्री नलवाडी कृष्णाराजा वाडियार और डॉ. एम विइवैइवरैय्या के सपनों को पूरा किया है। उन्होंने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया जो इस विश्विद्यालय में पढ़ा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि उन्होंने जो ज्ञान प्र...

पाकिस्तान रहेगा ‘ग्रे लिस्ट’ में

पाकिस्तान को पूरा विश्वास है कि वो पेरिस स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्यदल की इसी सप्ताह होने वाली पूर्ण बैठक में ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर आ जाएगा । आतंक फैलाने के लिए धन का अवैध लेन-देन करने वाले देशों पर निगाह रखने वाले वित्तीय कार्रवाई कार्यदल FATF ने उसे इस सूची में डाल रखा है । कुछ समय से पाकिस्तान के वित्त मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी सारी दुनिया को ऐसा दिखाने की कोशिश में है कि उनका देश इस सूची से निकल आएगा । हाल में मुल्तान में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि आतंकवाद को वित्तीय मदद देने के बारे में FATF के निर्देशों का उन्होंने पालन किया है अतः पाकिस्तान जल्द ही इस सूची से बाहर आ जाएगा । इस संबंध में उन्होंने तुर्की, मलेशिया और सऊदी अरब जैसे अपने सहयोगियों को जानकारी देकर उनका विश्वास पाने का प्रयास किया है । पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस दिशा में काफ़ी प्रगति होने का दावा भी किया है । लेकिन ऐसी बातों से सच्चाई छिप नहीं सकती । क्या पाकिस्तान ने जो कदम उठाए वो FATF को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त है ? स्वतंत्र वैश्विक समीक्षा दर्शाती है कि काफ़ी कुछ किया जाना बाक़ी है । पाकिस्तान ने बेशक लश्क...

अपने सम्बन्धों को बढ़ावा देने के लिए भारत और नॉर्वे ने दोहराई प्रतिबद्धता

भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक और व्यावसायिक रिश्तों को लगातार बढ़ावा देने के लिए संयुक्त आयोग की बैठक एक मुख्य मंच रहा है । हाल ही में इस मंच की छठी ऑनलाइन बैठक हुई । नॉर्वे के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व नॉर्वे की विदेश मंत्री सुश्री इने एरिक्सन ने किया और भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया। द्विपक्षीय रिश्तों तो में प्रगति का जायज़ा लेते हुए दोनों पक्षों ने ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जहाँ और आगे बढ़ा जा सकता है खासकर लीक से हटकर नए क्षेत्रों में जहाँ महामारी से प्रभावित इस दुनिया में सतत विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण संभव हो । दोनों देशों ने स्वास्थ्य सुरक्षा को महत्व देते हुए COVAX की वैश्विक सुविधा स्थापित करने का स्वागत किया जिसके तहत सभी की पहुँच वैक्सीन तक हो सके । दोनों पक्षों ने मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की प्रतिबद्धता भी दोहराई । इसी साल जनवरी में संपन्न व्यापार एवं निवेश संवाद के अनुरूप दोनों पक्षों ने तैयारियों को लेकर संतोष जताया जो जहाज़रानी और नौवहन सूचना व संचार प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, मत्स्य पालन सहित छोटे लघु एवं म...

मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान का फिर से चुना जाना और उसके दुष्प्रभाव

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान के फिर से चुने जाने से वैश्विक मानवाधिकारों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ने की संभावना है क्योंकि इसका अधिकार क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। मानवाधिकार परिषद में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की चार सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे पांच उम्मीदवारों में से पाकिस्तान को 193 में से सर्वाधिक 169 सदस्यों के मत मिले। पाकिस्तान के साथ चुने गए उज्बेकिस्तान को 164, नेपाल को 150 और चीन को 139 मत मिले। सऊदी अरब सबसे कम 90 मतों से हार गया। मानवाधिकार परिषद के नियमों के अनुसार, भौगोलिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सीटों को दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद में से 15 सीटों पर चुनाव का नवीनतम दौर कमोबेश पहले से निर्धारित था क्योंकि अन्य क्षेत्रीय समूहों के पास निर्विरोध सीटें थीं। पाकिस्तान के खेल को उसके आंतरिक मानवाधिकारों की स्थिति के व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए, जिसकी अक्सर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय निंदा करता है। पहली बात, अल्पसंख्यक समुदाय पाकिस्तान की एक कमजोर इ...

भारत में अब शीघ्र होगा बौद्ध तीर्थ पथ का विकास आलेख- रतन साल्वी

इसी साल 24 जून को भारत सरकार ने कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दे दिया। उत्तर प्रदेश में स्थित ये हवाई अड्डा भारत और नेपाल के कई बौद्ध तीर्थ स्थलों के निकट है और इससे दक्षिण तथा दक्षिण पूर्व एशिया के उन पर्यटकों को बौद्ध स्थलों तक सीधी पहुँच मिलगी, जो भगवान बौद्ध से जुड़े दर्शन स्थलों के दर्शन की आशा रखते हैं। कुशीनगर स्वयं एक महत्वपूर्ण स्थल है, चूँकि 483 इसा पूर्व में यहीं भगवान बुद्ध महापरिनिर्वाण धारण किया। यहां हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई 3200 मीटर है, जहां छोटे बड़े दोनों तरह के विमान उतर सकते हैं और गंतव्य के लिए उड़ान भर सकते हैं। इस हवाई अड्डे को आधुनिक स्वरूप देने के अन्य कार्य भी पूरे होने के करीब हैं। जैसे ही अन्य देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने चालू होती हैं और कोविड-19 की बंदिशों में ढील होती है, यहां से उड़ने अन्य देशों को जाएंगी आएंगी। कुशीनगर एक बड़ा पर्यटन केंद्र बनेगा , जहां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की आवा-जाही के साथ साथ पूरे क्षेत्र का समेकित विकास होगा। कुशीनगर हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण तो होगा ही। एक 10 हज़ार करोड़ रुपये की सड़क परियोजना भी चालू है, जिसके त...

भारत में विदेशी विश्वविद्यालय परिषद: एक स्वागत योग्य क़दम 

 ये सभी जानते हैं कि सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विज्ञान की शिक्षा का मक़सद है योग्यता के साथ रचनात्मकता का विकास। प्रारंभ से ही विज्ञान पढ़ाने का उद्देश्य प्राकृतिक जिज्ञास को बढ़ावा देते हुए वैज्ञीनिक विधि से सीखने की क्रिया को प्रोत्साहित करना है। इसमें शामिल है ग़ौर से देखना, विश्लेषण करना और फिर एक ऐसे निष्कर्ष पर आना जिसकी पुष्टि की जा सके। संक्षेप में इसे कहते हैं वैज्ञानिक तरीका जिसे स्कूल स्तर पर समुचित प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में विकसित किया जा सके।  आज की दुनिया में, ज्ञान के प्रसार की गति तेज़ी से बढ़ रही है और एक विकासशील देश के लिए ये बहुत आवश्यक है कि मानव संसाधन के विकास में इस ज्ञान का उपयोग हो। सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को देखते हुए ये आवश्यक है कि भारत में विज्ञान पढ़ाने और सीखने का तरीक़ा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हो। पिछले महीनें IIT गुवाहाटी में दीक्षान्त भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि भविष्य की आवश्यकताएँ देखते हुए देश के शिक्षा क्षेत्रों को खोला जाएगा। उन्होंने कहा था क...

भारत का नवीनतम विकिरण रोधी प्रक्षेपास्त्र

पिछले हफ़्ते नई पीढ़ी के विकिरण रोधी प्रक्षेपास्त्र रुद्रम-प्रथम के सफल परीक्षण के साथ ही भारत ने रक्षा तैयारियों की दिशा में एक निर्णायक क़दम उठा लिया है। भारत के रक्षा अनुसंधान एवम् विकास संगठन DRDO ने इसका विकास किया है। इसका लक्ष्य है हवाई युद्ध में भारत को तकनीकी श्रेष्ठता प्रदान करना। भारत के पूर्वी तट पर ओडिशा के बालासोर ज़िले में चाँदीपुर प्रक्षेपास्त्र परीक्षण रेंज पर इसका परीक्षण एक सुखोई-30 MK-I विमान से छोड़कर किया गया। पहले व्हीलर और अब अब्दुल कलाम द्वीप के नाम से मशहूर टापू पर स्थित एक विकिरण लक्ष्य पर इस मिसाइल ने अचूक निशाना लगाया। इसके साथ ही भारत ऐसे कुछ चुनींदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास में स्वदेशी क्षमता है कि वो हवा से विकिरण रोधी मिसाइल से राडार को नष्ट कर सकें। इससे भारत की हवाई युद्धक क्षमता में नि:संदेह वृद्धि होनी चाहिए। रक्षामंत्री ने इस सफल परीक्षण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए DRDO को बधाई दी है। एक विकिरण रोधी मिसाइल, हवा से ज़मीन पर मार करने से पहले शत्रु के रेडियो उत्सर्जन स्रोत को लक्ष्य बनाती है। अपनी श्रेणी के अधिकांश आयुधों की भांति रुद्...

चीन-पाक समुद्री गठजोड़: असमान, अनिश्चित संबंध

पाकिस्तान के 'सामरिक विचारक' हिंद महासागर क्षेत्र में 'शक्ति संतुलन' बनाए रखने के लिए पाकिस्तान की नौसेना और ग्वादर बंदरगाह के विकास को जरूरी बताते हैं। इस क्षेत्र में चीनी नौसैनिक शक्ति के अतिक्रमण और हिंद महासागर के जल में चीन की आर्थिक और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को संरक्षण प्रदान करने में पाकिस्तान नौसेना की भूमिका को सही ठहराते हुए कई भ्रमित तर्क भी उनके द्वारा दिए गए हैं। ये दावे असत्य हैं और उनके खोखलेपन को उजागर करने के लिए उपयुक्त ऐतिहासिक, भू-राजनीतिक और समकालीन संदर्भों का उल्लेख किया जाना चाहिए। पाकिस्तान की नौसेना की भविष्य की भूमिका के बारे में अनुमान है कि यह हिंद महासागर में चीन-भारत प्रतिद्वंद्विता का समानकरण है। चीन की विस्तारवाद और अतिक्रमण नीतियों पर चिंता अब लगभग सार्वभौमिक है। इसलिए, भारत जैसे समुद्री शक्तियों और चीन जैसे विस्तारवादी देशों के बीच हिंद महासागर में शक्ति प्रदर्शन न तो नया है और न ही अप्रत्याशित। पाकिस्तान द्वारा भारत और संयुक्त राज्य अमरीका के विरुद्ध पूर्वाग्रह, चीन के पक्ष में, अपने देश को एक बड़ी शक्ति के रूप में 'भाड़े...