इंग्लैंड ने जीता आईसीसी विश्व कप 2019

मेज़बान और पसंदीदा इंग्लैंड की टीम 44 साल के इंतज़ार के बाद रविवार रात लॉर्ड्स में हुए अंतिम मैच में शृंख्ला के अपने बेहतरीन खिलाड़ी बेन स्टोक्स के नेतृत्व में सुपर ओवर में न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद आईसीसी विश्व क्रिकेट कप 2019 की विजेता बनी। 
नियमित पचास ओवर खेलने के बाद दोनों टीमों ने 241 रन बनाए। उसके बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने 15 रन बनाते हुए न्यूज़ीलैंड के लिए 16 रनों का लक्ष्य सामने रखा।   
जवाब में न्यूज़ीलैंड से जिमी नीशाम और मार्टिन गुप्तिल की जोड़ी ने एक बार फिर 15 रन बनाकर खेल बराबरी पर ला दिया। लेकिन पारी के दौरान बाउंड्री के आधार पर मेज़बान टीम को विजेता घोषित किया गया। कुल मिलाकर पचास ओवरों में इंग्लैंड ने 22 बार बाउंड्री को छुआ और न्यूज़ीलैंड ने 14 बार।    
विजेता टीम के लिए विश्व कप में पहली बार आने वाले जोफ़्रा आर्चर ने सधी हुई गेंदबाज़ी की जिस वजह से सामने वाली टीम के बल्लेबाज़ बहुत अधिक जोखिम नहीं उठा पाए।  
इस तरह सात सप्ताह तक चली भावुक प्रतिस्पर्धा का 48 मैचों के बाद नाटकीय अंत हुआ। इंग्लैंड ने 1979, 1987 और 1992 में अंतिम मैच हारने के बाद आख़िरकार इस बार चौथी बार अपना अंतिम मैच जीत लिया।   
न्यूज़ीलैंड के लिए ये हताशा की घड़ी रही। आठ आईसीसी विश्व कप सेमि-फ़ाइनल में पहुँचने के ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी की और भारत को प्रतिस्पर्धा से अलग किया जो कि सेमि फ़ाइनल में एक पसंदीदा टीम थी। 
न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी की। 23.1 ओवरों में चार विकेट के नुक़्सान पर 86 रनों पर संघर्ष करते हुए न्यूज़ीलैंड ने पचास ओवरों में 241 रन बनाए। नाबाद 84 रन बनाने वाले इंग्लैंड के ऑल राउंडर स्टोक्स और साठ गेंदों पर 59 रन बनाने वाले जोस बटलर की पाँचवी विकेट की साझेदारी पर इंग्लैंड को 110 रन की ज़रूरत थी। 
न्यूज़ीलैंड के कुल रनों में ओपनिंग बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स के 55 रनों और फुर्तीले विकेटकीपर तथा बल्लेबाज़ टॉम लैथम का 47 रनों का योगदान रहा। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस वोक्स और लियाम प्लेंकेट ने अलग-अलग तीन विकेट चटकाए।   
उल्लेखनीय है कि प्रतिस्पर्धा में सर्वोच्च रन हासिल करने वाले भारत के रोहित शर्मा 648 रनों के साथ और दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 647 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर का एक विश्व कप में 673 रनों का कीर्तिमान तोड़ने के क़रीब थे लेकिन दोनों ही सेमि फ़ाइनल में रह गए और सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अभी भी भारत के सलामी बल्लेबाज़ सचिन के नाम है।   
हालांकि शर्मा ने पाँच शतकों के साथ एकल विश्व कप प्रतियोगिता में सर्वाधिक शतकों का कीर्तिमान तोड़ा।  
व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लेन मैकग्रा के 28 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा और 2019 आईसीसी विश्व कप में 29 विकेट की उपलब्धि हासिल की।  
पिछले दोनों विजेता भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमि फ़ाइनल में बाहर हो गए थे। पाँच बार की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने आठ विकेट से हरा दिया। शीर्ष के बल्लेबाज़ जल्दी-जल्दी आउट होते गए और इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को रन बनाने से रोक भी नहीं पाए। 
एक दिन पहले किविस ने टूर्नामेंट की दूसरी पसंदीदा टीम भारत को हराया। दो बार की विजेता टीम भारत के पास दृढ़संकल्पी न्यूज़ीलैंड की टीम का कोई जवाब नहीं था और 18 रन से हथियार डाल दिए। मैंच में अधिकतर समय भारत अच्छा खेला लेकिन अंत तक आते-आते खेल दूसरी टीम के पाले में चला गया। 
लीग प्ले के बाद बाहर होने वाली 6 टीमों में पाकिस्तान सबसे अधिक प्रभावशाली रहा जबकि अफ़ग़ानिस्तान ने जहाँ भी खेला वहाँ दिल जीत लिया। न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट और इंग्लैंड को 16 रन से हराकर पाकिस्तान को फ़ाइनल में पहुँचने वाली दोनों टीमों से दिलासा मिला। हालांकि इस दौरान रन रेट बहुत धीमा रहा।  
दक्षिण अफ़्रीका और वेस्टइंडीज़ ने अपने समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया। दक्षिण अफ़्रीका मैदान पर कोई विशेष चमत्कार नहीं कर सकी लेकिन इसने फ़ाइनल लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।  

कुल मिलाकर ये एक ऐसे टूर्नामेंट के रूप में याद रखा जाएगा जिसमें चार बेहतरीन टीमें सेमि फ़ाइनल से गुज़रीं और इन में से दो विजेताओं ने लॉर्ड्स के मैदान में विश्व कप की चमकती ट्राफ़ी के लिए मुक़ाबला किया और एक अनोखे बदलाव में अंतिम मैच क्रिकेट का आरम्भ करने वाले इंग्लैंड में शानदार शाम को करवाने का निर्णय लिया गया। 
आलेख- राहुल बैनर्जी, खेल संवाददाता
अनुवाद- नीलम मलकानिया

Comments

Popular posts from this blog

भारत ने फिजी को पहुंचाई मानवीय सहायता

आत्मनिर्भर भारत में प्रवासियों की भूमिका

अरब-भारत सहयोग फोरम की बैठक