भारत के कोमोरोस और सिएरा लियोन के साथ मजबूत होते रिश्तें
अफ्रीकी महाद्वीप के साथ सम्बंधों को और सुदृढ़ करने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कोमोरोस और सिएरा लियोन की यात्राएं की। एक समुद्री पड़ोसी देश के रूप में, भारत कोमोरोस के लोगों के साथ अपनी प्रगति के अनुभव साझा करने के लिए तैयार है। भारत कोमोरोस के विकास में एक प्रमुख साझेदार बनने की इच्छा रखता है।
उपराष्ट्रपति नायडू ने राष्ट्रपति अज़ाली असोमनी के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने कई दिलचस्प अवसरों को लेकर चर्चा की। दोनों नेता द्विपक्षीय आर्थिक सम्बंधों के अलावा अन्य क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और समुद्री सुरक्षा का विस्तार करने पर सहमत हुए।
रक्षा सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। स्वास्थ्य और संस्कृति को लेकर भी महत्वपूर्ण समझौते किए गए। भारत और कोमोरोस ने छोटी यात्राओं के लिए राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट वालों के लिए वीजा होने की अनिवार्यता से एक-दूसरे को छूट देने का फैसला किया।
भारत ने मोरोनी में 18 मेगावाट पावर प्लांट की स्थापना के लिए चार करोड़ सोलह लाख अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा दे कर सहयोग बढ़ाया है और अनुदान सहायता के तहत वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना के प्रस्तावों से दोनों देशों के बीच सम्बंधों के स्तर में वृद्धी हुई है।
10 लाख अमरीकी डॉलर ट्रांसपोर्ट उपकरणों के लिए, 1000 मीट्रिक टन चावल, इंटरसेप्टर बोट्स के लिए 20 लाख अमरीकी डॉलर, और 10 लाख अमरीकी डॉलर की दवाइयां तोहफे के तौर पर भारत तरफ से दी जाएंगी। भारत ने हाई स्पीड इंटरसेप्टर नावों की खरीद के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट की भी घोषणा की है। दोनों देशों ई-विद्याभारती और ई-आरोग्य भारती टेली-एजुकेशन और टेली-मेडिसिन पर सहमत हो गए हैं।
बहुपक्षीय तौर पर, विश्व समुदाय के सामने आने वाले अधिकांश महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोमोरोस और भारत के दृष्टिकोण में समानता है और दोनों देशों ने विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर लगातार एक दूसरे का समर्थन किया है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के साथ-साथ, सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए कोमोरोस को धन्यवाद दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी के लिए भी कोमोरोस ने हमेशा समर्थन किया।
भारत ने अपनी क्षमता और कोमोरोस सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार कोमोरोस के विकास और विकास के लिए हर प्रकार का समर्थन देने के लिए तैयार रहने की बात फिर दोहरायी।
श्री वेंकैया नायडू अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सिएरा लियोन गए। भारत की ओर से की गई सिएरा लियोन की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा थी। दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और साझा दृष्टिकोण के आधार वालें गर्मजोशी वालें मैत्रीपूर्ण सम्बंध हैं। इस रिश्ते को आपसी विश्वास, सम्मान और समझ के सिद्धांतों पर बरकरार रखा गया है, पिछले कुछ वर्षों में ये और मजबूत हुआ है।
पांच शांतिपूर्ण चुनावों और तीन बार सुचारू रूप से सत्ता परिवर्तन से स्पष्ट लोकतंत्र के दृढिकरण के लिए भारत ने सिएरा लियोन को बधाई दी। श्री नायडू ने राष्ट्रपति बायो को पिछले साल हुए चुनाव में सिएरा लियोन का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
पहले से ही सिएरा लियोन के साथ भारत के सम्बंध बहुत गहरे हैं। नई दिल्ली ने सिएरा लियोन में शांति और स्थिरता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और सिएरा लियोन में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सैन्य योगदान देने वाले पहले देशों में से एक भारत का नाम आता है।
भारत के उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो के साथ द्विपक्षीय सम्बंधों के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के साथ ही साझा हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। लंबे समय बने रहने वालें मित्रतापूर्ण सम्बंधों को दोनों देशों के बीच आगे बढ़ाने के लिए दोनों नेताओं ने प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे के विकास और दूसरों के बीच क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी दोनों देशों ने सहमति व्यक्त की। भारत, सिएरा लियोन में भारतीय कंपनियों को अपने पैर पसारने के लिए प्रोत्साहित भी करेगा।
सिएरा लियोन की विकास यात्रा में भारत विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। सिएरा लियोन से विभिन्न क्षेत्रों के लिए अब तक भारत का विकासात्मक सहयोग ऋण सुविधा के आधार पर 21 करोड़ 75 लाख अमरीकी डॉलर हो चुका है। चावल उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए तोमाबूम में सिंचाई विकास के लिए तीन करोड़ अमरीकी डॉलर के लिए ऋण समझौते सहित कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत ने पीने योग्य पानी परियोजना के लिए डेढ करोड़ अमरीकी डॉलर लाइन ऑफ क्रेडिट को फिर अमल में कर दिया है।
भारत के पैन-अफ्रीकी टेली-एजुकेशन, टेली-मेडिसिन पहल ई-विद्याभारती और ई-आरोग्य भारती में सिएरा लियोन के भाग लेने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। भारत जल्द ही सिएरा लियोन में आईटी में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की पहल करेगा। सद्भावना के संकेत के रूप में आने वाले कुछ महीनों में भारत 1000 मीट्रिक टन चावल सिएरा लियोन भेजेगा।
आलेख:-पदम सिंह, समाचार विश्लेषक, ऑल इंडिया रेडियो
अनुवाद एवं स्वर- वीरेन्द्र कौशिक
Comments
Post a Comment