राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा का महत्व
दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद किसी देश को होने वाली किसी अमरीकी राष्ट्रपति की यात्रा के महत्व को कम करके नहीं आँका जा सकता है | यह न केवल इसलिए है क्योंकि अमरीका एक वैश्विक महाशक्ति है, बल्कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि विश्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था संबद्धतता के एक जटिल जाल में विद्यमान में है, जहां अमरीका की भूमिका सर्वश्रेष्ठ है |
अमरीकी राष्ट्रपति की यात्रा के परिणामों को लेकर विचारों की भिन्नता हो सकती है, लेकिन अमरीका से संबंध के महत्व को कोई भी चुनौती नहीं दे सकता है | अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की आगामी भारत यात्रा क्यों दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, इसके कई सूक्ष्म कारण हैं |
वैश्विक रणनीतिक संतुलन तीव्रता से अमरीका के पक्ष में जा रहा है | अवनति की ओर जाते अमरीका और विकास की ओर बढ़ते चीन की वार्ता में एक विराम आ गया है | अपने राष्ट्रपतित्व कार्यकाल के दौरान कई विवादों के बावजूद, राष्ट्रपति ट्रंप विश्व में अमरीका की स्थिति तथा शक्ति को फिर से वापस लाने में सफल रहे हैं तथा चीन अमरीका के वैश्विक दबदबे को चुनौती देने योग्य नहीं हो सका है | अमरीका जैसे एक शक्तिशाली राजनीतिक सत्ता से संबंध अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के किसी सदस्य देश के लिए आवश्यक है |
हाल के वर्षों में चीन के बढ़ते दबदबे से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन प्रभावशाली क़दम उठाता रहा है | ध्यातव्य है कि चीन अपने इस प्रभुत्व का प्रदर्शन दक्षिण चीन सागर/पूर्व सागर के जलों में चीनी संप्रभुता का विस्तार करके तथा अपनी बेल्ट और सड़क पहल के माध्यम से अपहरक आर्थिक अभ्यासों को बढ़ावा देकर या दूरस्थ महासागरीय जलों में नौसैनिक बलों का प्रदर्शन करके करता रहा है | चीन को एक शांतिपूर्ण हिस्सेदार बनाने तथा इसे अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने से हतोत्साहित करने का उद्देश्य रखनेवाले देशों के साथ संपर्क स्थापित करना भारत के हित में है |
भारत-अमरीका की रणनीतिक साझेदारी भी विगत कुछ दशकों में कड़ी मेहनत से बनी है, जिसे निरंतर विकसित करने और आधुनिक बनाने की आवश्यकता है | अमरीकी राष्ट्रपति तथा भारतीय प्रधानमंत्री के बीच की शिखर स्तरीय बैठक इस रणनीतिक साझेदारी का एक स्वाभाविक परिणाम है | मंत्रियों के स्तर पर रक्षा तथा बाह्य मामलों के विभाग समेत 2 प्लस 2 संवाद तंत्र भारत-अमरीका के सम्बन्धों को बढ़ावा देने में एक अतिरिक्त विकल्प रहा है | लेकिन, सम्बन्धों को सशक्त और टिकाऊ बनाने के लिए सरकारों को उच्च स्तर पर ध्यान देने और काम करने की आवश्यकता है |
भारत तथा अमरीका के बीच के आर्थिक संबंध कुछ चुनौतियों का सामना करते रहे हैं | दोनों देशों के व्यापारिक अधिकारी भिन्नताओं का समाधान करने और सहयोग बढ़ाने को लेकर कठिन परिश्रम करते रहे हैं | अन्य किसी राष्ट्रपति ने व्यापार तथा निवेश के मुद्दे पर उतना ध्यान नहीं दिया है, जितना राष्ट्रपति ट्रंप ने | अच्छी व्यावसायिक पृष्ठभूमि के साथ, अपने पूर्ववर्तियों की परंपरागत विदेशी आर्थिक नीतियों में कुछ परिवर्तन करके विशेष तरीक़े से अपनी विदेशी आर्थिक नीति को आकार देने की इच्छा राष्ट्रपति ट्रंप की रही है | विश्व के परिवर्तित आर्थिक परिदृश्य में, भारत अमरीका के साथ अपने समीकरण को आकार देने का प्रयास कर रहा है | ग़लत धारणाओं को हटाने के लिए शिखर स्तरीय समझ विकसित करना तथा सुखद समाधान तक पहुँचना समय की मांग है |
शिखर स्तरीय बैठक देशों का एक दूसरे के प्रति महत्व तथा सम्बन्धों की गहराई भी प्रदर्शित करती है | राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुत अधिक द्विपक्षीय यात्राएं नहीं कीं हैं | अगर उन्होंने भारत आने में अपनी रुचि दिखाई है, तो यह भारत के साथ अमरीका के विकसित होते सम्बन्धों के लिए व्हाइट हाउस के मौजूदा विचार का परिचायक है |
वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री मोदी की शिखर बैठक श्री मोदी की विदेश नीति की एक महत्वपूर्ण स्थिति थी | अमरीका में भारतीय प्रधानमंत्री के समर्थन में ह्यूस्टन स्टेडियम के “हाउडी मोदी” कार्यक्रम ने अमेरिका में योगदान देने वाले भारतीय मानव संसाधनों की बात ने राष्ट्रपति ट्रम्प को प्रभावित किया। अमरीकी राष्ट्रपति के लिए गुजरात के मोटेरा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्टेडियम के सुनियोजित समारोह का उद्देश्य भारत के जनसांख्यिकी चमत्कार को प्रदर्शित करना है, जो द्विपक्षीय आर्थिक सम्बन्धों और अन्य मुद्दों में एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा |
राष्ट्रों के बीच के संबंध की बुनियाद कैसी है, यह कोई मुद्दा नहीं है, बल्कि उच्च स्तर पर मूल-सिद्धांतों को अमल में लाने के लिए इस प्रकार के संबंध महत्वपूर्ण होते हैं | इस प्रकार, राष्ट्रपति ट्रंप की होनेवाली आगामी यात्रा भारत के लिए अधिक महत्व रखती है |
आलेख – प्रोफ़ेसर चिंतामणि महापात्रा, रेक्टर एंड प्रो वीसी, जे॰एन॰यू॰
अनुवादक/वाचक – मनोज कुमार चौधरी

Comments
Post a Comment