संसद में इस सप्ताह
वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि विदेशी निवेशकों का भारत में भरोसा बना हुआ है। संसद में केन्द्रीय बजट 2020-2021 पर होने वाले विमर्श का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फंड या धन विकास निवेश के लिए बैंक बेहतर सुविधाओं से लैस है उन्होंने बताया कि सरकार 2024-25 तक अवसंरचनात्मक विकास के लिए सरकार एक लाख करोड़ रूपये से अधिक का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तरक्की कर रही है। उन्होंने बताया कि वस्तु एंव सेवा कर राजस्व संग्रहण में धीरे-धीरे विकास हो रहा है। सुश्री सीतारमण ने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद 2014-15 में दो ट्रीलियन डॉलर से बढ़कर 2019-20 में 2.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की बेहतरी के लिए बहुत से क़दम उठाए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सकारात्मक भरोसा मौजूद है और सरकार ने इसे मजबूत करने के लिए बहुत से उपाय किए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन ने कहा कि देश कोरोनावायरस के ख़तरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी ज़रूरी बचावकारी उपाय किए जा रहे हैं और सरकार स्थिती पर पैनी नज़र रखे हुए है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए एक समिति का गठन किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सदन को बताया कि उनका मंत्रालय रोज़ हालात की समीक्षा कर रहा है और अभी तक 1,118 उडानों की जॉच की जा चुकी है। डॉ हर्षवर्धन ने वुहान से भारतीय छात्रों को निकालने वाले बचाव अभियान में शामिल चिकत्सा कर्मियों और एयर इंडिया कर्मियों के पर्ति आभार व्यक्त किया। मंत्री जी ने राज्यसभा को बताया कि सरकार ने देश भर में कोरोनावायरस के चिकित्सकीय नमूनों की जांच के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में राज्य सभा में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डॉ0 हर्षवर्धन ने कहा कि योजना के अंतर्गत लगभग 10.74 करोड़ गरीब उन वंचित परिवारों को अस्पताल से संबंधित प्रति वर्ष प्रति परिवार पॉच लाख रूपये तक की द्वितीय और तृतीय स्तर की औसत मदद प्रदान की जाएगी।
गृह मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा को बताया कि 9 नवंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 के बीच करतारपुर गलियारे द्वारा कुल 44 लाख श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किये, मंत्री परिषद में उनके सहकर्मी नित्यानंद राय ने उनके लोकसभा को सूचना दी कि 31 जनवरी, 2020 तक 35 लाख 40 हजार 267 ओसीआई कार्डस प्रदान किए गए हैं मंत्री जी ने बताया कि नागरिकता विधान 1955 के अंतर्गत ओसीआई कार्ड रद्द किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 में अफ़्ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और बंग्लादेश 3 दिसंबर ,2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश करने वाले हिंदु, सिक्ख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता प्रदान करने के लिए इसे संशोधन से तैयार किया गया है। ये वो लोग हैं जो विदेशी दण्ड प्रावधान विधेयक 1946 और पासपोर्ट एक्ट तथा इन से संबंधित नियमों मे छूट गए हैं।
रसायन और उर्वरक मंत्री डी एस सदानंद ने कहा कि देश को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए जलवायु परिवर्तन मंत्री ने सूचित किया है। पचास माइक्रोन्स से कम मोटाई वाली विशुद्ध पुन: चक्रित प्लास्टिक निषिद्ध है। लेकिन फिर भी एक उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल से मृदा, जल संपदा और समुद्री पर्यावरण पर पडने वाले बुरे प्रभाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने का भारत का संकल्प व्यक्त किया।
पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय पर्यटन नीति का नया मसौदा तैयार किया गया है जिसकी अब समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस नई नीति का विशेष हिस्सा पर्यटन में सामुदायिक साझेदारी और रोजग़ार सृजन पर ध्यान देना भी है। उन्होंने कहा कि अन्य पहलुओं के अंतर्गत नीति में भारतीयों को भारत में भ्रमण करने के प्रोस्साहित करने के साथ ही वैश्विक यात्रियों के लिए भारत को अनुभवी और परिवर्तनकारी गण के रूप में विकसित करने का उद्देश्य है।
दोनों सदनों में अभी मध्यावकाश है। अभ संसद की बैठक बजट सत्र के द्वितीय चरण पर बहस के लिए मार्च के पहले सप्ताह मे होगी।
आलेख – बी मोहन राव, पत्रकार
अनुवाद + वाचन – नीलम मलकानीया
Comments
Post a Comment