नोवेल कोरोना डर पर भारत का रक्षात्मक उपाय
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप को एक वैश्विक महामारी कहा है | इस कारण, विश्वभर में 7,500 से अधिक लोग मर चुके हैं तथा कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है, ऐसे में भारत ने एक बार फिर से इस संकट की घड़ी में नेतृत्व का प्रदर्शन किया है | चीन से फैलने वाले इस घातक वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए भारत ने इंटेलिजेंस स्तर पर तेज़ी लाने के साथ अति सक्रियता दिखाई है |
कोविड-19 वायरस से प्रभावित देशों से भारतीय नागरिकों को तेज़ी से उनके देश में लाकर विशेष सुविधा के साथ उन्हें अलग रखा जा रहा है | मानवता के दृष्टिकोण से, इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित राष्ट्रों से भारत ने अन्य देशों के बहुत से नागरिकों को वहाँ से बाहर निकाला है | भारत के स्वास्थ्य मंत्री, डॉ॰ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए अत्यधिक सक्रियता से काम कर रहा है | चूंकि, भारत चीन का एक निकटतम पड़ोसी है तथा यहाँ की जनसंख्या 1॰3 बिलियन है, फिर भी यहाँ केवल 120 पॉज़िटिव पाये गए हैं | इसी से पता चलता है कि भारत इस दिशा में अत्यधिक सावधानी बरत रहा है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क के नेताओं का ध्यान उचित ही आकर्षित किया है कि मध्य जनवरी में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत ने युद्ध स्तर पर काम करना शुरू किया | भारतीय प्रधानमंत्री ने हर पखवाड़े में कहा कि दक्षिण एशिया विश्व की जनसंख्या के एक-तिहाई लोगों का घर है, इसलिए हमें आपस में मिलकर काम करना चाहिए | 10 मिलियन डॉलर के आरंभिक योगदान देकर भारत सीमाओं की बंदिशों से परे इस रोग से एकजुट होकर लड़ने की दिशा में क़दम बढ़ा चुका है |
संदिग्धों पर समुदाय की निगरानी ने निश्चित रूप से इस वायरस के वाहक का पता लगाने में मदद दी है | संभावित वाहकों के सफल प्रबंधन ने समूचे भारत में स्वास्थ्य कर्मियों की अनुकरणीय प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया है | इस प्रकार के संक्रामक रोग के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए बातचीत बहुत आवश्यक है | प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से बातचीत करने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है | लोगों को भयभीत नहीं होने और अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई है | दुनिया इस परामर्श को पहले ही स्वीकार कर चुकी है |
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह भी कहा है कि भारत नोवेल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रयासों में वृद्धि कर रहा है | इसने विशेष बल देकर कहा कि प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल सचिव तथा केंद्र और राज्य तंत्र नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने में गतिशील हैं |
सचमुच में, राजनयिक, अधिकारियों, यूएन तथा रोज़गार परियोजना को छोड़कर भारत ने सभी वीज़ा को रोक दिया है | इसके अलावा, 14 फरवरी के बाद चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन तथा जर्मनी और यू॰के॰, टर्की और खाड़ी देशों से आने वाले भारतीय नागरिकों को 14 दिनों तक जांच के लिए अलग रखे जाने को बाध्यकारी बना दिया है | इस घातक वायरस के फैलने पर भारत ने चीन की उड़ान सेवाएँ बंद कर दी थीं, जो सचमुच में एक साहसिक निर्णय था |
नेपाल तथा भूटान की सीमा के चेक-पॉइंट्स तथा हवाई अड्डों पर होने वाली लोगों की जांच इस वायरस को रोकने में प्रभावशाली साबित हुई है | प्रधानमंत्री मोदी ने सार्क नेताओं के ध्यान को आकर्षित करते हुए कहा कि इस वायरस के वाहकों, संक्रमित व्यक्ति जिन लोगों से मिले तथा उस व्यक्ति से जितने लोग संक्रमित हुए, ऐसे लोगों का पता लगाने में एकीकृत रोग निगरानी पोर्टल (आईडीएसपी) महत्वपूर्ण साबित हुआ है | नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के विरुद्ध साझा अभियान में सार्क के साथ सॉफ्टवेयर साझा करने की पेशकश प्रधानमंत्री ने की है |
कोविड-19 के विरुद्ध भारत की लड़ाई का मार्गदर्शक मंत्र, डरें नहीं का रहा है | कोविड-19 के विरुद्ध भारत की लड़ाई में अस्पताल के अलग कमरे बनाने, रोगात्मक प्रयोगशालाओं का निर्माण, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा सम्मिलित प्रयास प्रभावशाली साबित हुए हैं | चूंकि, स्वास्थ्य को ठीक रखने की ज़िम्मेदारी एक राष्ट्र की है, ऐसे में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में किया जाने वाला प्रयास एक अवरोध नहीं है | इसे भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि नोवेल कोरोना वायरस के फैलने की कम से कम संभावना को भी समाप्त करने के लिए लोगों ने स्वयं को अलग रखे जाने तथा स्वास्थ्य कर्मियों से सहयोग करने में अनुकरणीय साहस का प्रदर्शन किया है |
दुनिया जानती है कि कोविड-19 के प्रकोप का कोई इलाज नहीं है, जिसे भारत अच्छी तरह जानता है | एक विशाल तटरेखा तथा विश्व भर में रह रहे विविध डायसपोरा के साथ, भारत ने अपने देश में इस घातक वायरस को आसानी से फैलने न देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है | सभी की जांच हो जाने तक जहाज़ों को रोक दिया गया है |
एक अभियान की तरह के रवैये के साथ, भारत कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई को जीत सकता है, ऐसी आशा की जानी चाहिए |
अनुवादक/वाचक – मनोज कुमार चौधरी
Comments
Post a Comment