प्रधानमंत्री ने कहा: भारत सुधार, निष्पादन और परिवर्तन के लिए तैयार
प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से इंडिया ग्लोबल वीक 2020 को संबोधित किया| विशिष्ट प्रतिनिधियों में ब्रिटेन के विदेश मंत्री, डॉमिनिक राब तथा ब्रिटेन की गृह मंत्री, प्रीति पटेल, उद्यमी तथा विभिन्न क्षेत्र के लोग शामिल थे| इस इवेंट का आयोजन करने के लिए प्रधानमंत्री ने इंडिया इंक समूह की सराहना की| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों ने वैश्विक दर्शकों के लिए भारत में अवसरों को लाने में मदद दी है| उन्होंने भारत तथा यू॰के॰ के बीच के संपर्कों की सराहना की| दोनों देशों के बीच के संपर्क अब सशक्त हो चुके हैं|
ऐसे समय में, प्रधानमंत्री ने माना कि पुनरुत्थान को लेकर बातें करना स्वाभाविक है| वैश्विक पुनरुत्थान और भारत को जोड़ना समान रूप से स्वाभाविक है| ऐसा विश्वास है कि वैश्विक पुनरुत्थान में भारत एक अग्रणी भूमिका निभाएगा| श्री मोदी ने कहा कि विश्व भारत की प्रतिभा शक्ति के योगदान को देख चुका है|
भारतीय पेशेवरों, डॉक्टरों, नर्सों, बैंक कर्मचारियों, वकीलों, वैज्ञानिकों, प्रोफ़ेसरों, हमारे परिश्रमी श्रमिकों ने एक अग्रणी भूमिका निभाई है| भारत के प्रौद्योगिकी उद्योग तथा प्रौद्योगिकी पेशेवरों को कोई नहीं भूल सकता है| सुधार करने और कायाकल्प करने की भारत की योग्यता असाधारण है| भारतीय स्वाभाविक सुधारक होते हैं! इतिहास से पता चलता है कि भारत ने हर चुनौती पर क़ाबू पाया है, चाहे वह सामाजिक हो या आर्थिक| भारत ने सुधार करने तथा कायाकल्प करने की भावना के साथ ऐसा कर दिखाया है| प्रधानमंत्री ने कहा कि वही भावना आज भी है|
लोगों के स्वास्थ्य पर अधिक फ़ोकस करने के साथ, भारत वैश्विक महामारी के विरुद्ध एक कठिन लड़ाई लड़ रहा है| इसी तरह, समान रूप से भारत अर्थव्यवस्था की सेहत पर भी फ़ोकस कर रहा है| श्री मोदी ने माना कि जब भारत पुनरुत्थान की बातें करता है, तो यह देख-रेख के साथ पुनरुत्थान, सहानुभूति के साथ पुनरुत्थान की बातें करता है| एक ऐसा पुनरुत्थान, जो पर्यावरण तथा अर्थव्यवस्था दोनों के लिए दीघकालिक हो|
प्रधानमंत्री ने कहा कि विगत छः वर्षों में, भारत ने सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन, आवास तथा इंफ्रा के रेकॉर्ड निर्माण, व्यवसाय करने की सुगमता, जी॰एस॰टी॰ समेत साहसिक कर सुधार तथा विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य पहल-आयुष्मान भारत की शुरुआत जैसे क्षेत्रों में भारत ने शानदार उन्नति की है| इस प्रकार की उन्नतियों ने विकास संबंधी पहलों के अगले दौर की नींव रखी है|
प्रधानमंत्री ने माना कि आर्थिक रिकवरी के मामले में भारत को पहले से ही अच्छे संकेत मिल रहे हैं| महामारी के इस समय में, भारतीय सरकार ने नागरिकों को राहत दी है तथा यह गहन संरचनात्मक सुधारों की शुरुआत कर चुकी है| सरकार अर्थव्यवस्था को और उत्पादक, निवेश अनुकूल तथा स्पर्धात्मक बना रही है|
सरकार का राहत पैकेज स्मार्ट रहा है तथा अधिक से अधिक मदद देने के साथ अधिक से अधिक ग़रीबों को इसका लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है| इसका श्रेय प्रौद्योगिकी को जाता है, क्योंकि इसके कारण लाभ का प्रत्येक अंश प्रत्यक्ष रूप से लाभार्थियों तक पहुंचा है| इन राहतों में निःशुल्क रसोई गैस प्रदान किया जाना, बैंक खातों में नक़दी अंतरण, करोड़ों लोगों को निःशुल्क आनाज और अन्य बहुत से सामान दिया जाना शामिल है| भारत में अनलॉक की शुरुआत के साथ, करोड़ों श्रमिकों को रोज़गार देने के लिए केंद्र ने विश्व के सबसे बड़े जन रोज़गार कार्यक्रम को लॉन्च किया| यह कार्यक्रम न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनः ऊर्जा देगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ मूलभूत संरचना के निर्माण में भी मददगार होगा|
भारत विश्व में सबसे अधिक खुली हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है| प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वैश्विक कंपनियों के लिए लाल कालीन बिछा रही है, ताकि वे यहाँ आयें और भारत में अपनी उपस्थिती स्थापित करें| आज जिस तरह की पेशकश भारत कर रहा है, बहुत कम ही देश ऐसी पेशकश करेंगे| भारत के विभिन्न “सनराइज़” सेक्टरों में प्रचुर संभावनाएं और अवसर हैं| कृषि में हमारे सुधार भंडारण और रसद में निवेश के लिए एक बहुत ही आकर्षक निवेश अवसर प्रदान करते हैं| भारत निवेशकों के लिए द्वार खोल रहा है, ताकि वे आयें और हमारे किसानों के कठिन-कार्य में प्रत्यक्ष रूप से निवेश करें|
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एम॰एस॰एम॰ई॰ क्षेत्र में सुधार हुए हैं| रक्षा क्षेत्र में निवेश के अवसर हैं| राहत के एफ़॰डी॰आई॰ नियमों के साथ, विश्व की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक यहाँ की सेना वैश्विक कंपनियों को यहाँ आकर इसके लिए उत्पादन करने का आमंत्रण देती है| भारत का टेक और स्टार्ट-अप क्षेत्र जीवंत है| करोड़ों डिजिटल रूप से सशक्त और आकांक्षी लोगों के लिए यहाँ एक बाज़ार है|
श्री मोदी का मानना है कि इस महामारी ने एक बार फिर दिखाया है कि भारत का फ़ार्मा उद्योग न केवल भारत के लिए एक संपत्ति है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए भी एक संपत्ति है| भारत में निर्मित टीके विश्व के दो-तिहाई बच्चों की टीकाकरण आवश्यकताओं के लिए ज़िम्मेदार हैं| आज भी हमारी कंपनियाँ कोविड-19 टीके के उत्पादन और विकास के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में सक्रियता से जुड़ी हुई हैं|
प्रधानमंत्री ने कहा कि 1॰3 बिलियन भारतवासियों ने एक आत्मनिर्भर भारत के लिए समर्थन दिया है| आत्मनिर्भर भारत घरेलू उत्पादन तथा उपभोग को वैश्विक आपूर्ति शृंखला के साथ मिलाता है| यह स्वयं की पुष्टि करना और स्वयं को निर्मित करने को लेकर है| भारत ऐसी नीतियों को बनाएगा, जो कुशलता, निष्पक्षता और लचीलेपन को प्रोत्साहित करे|
विश्व कल्याण और खुशहाली को आगे बढ़ाने के लिए, भारत जो कुछ भी कर सकता है, वो यह करने को तैयार है| यह एक ऐसा भारत है, जो सुधार, निष्पादन और परिवर्तन ला रहा है| यह एक ऐसा भारत है, जो विकास के लिए मानव-केन्द्रित तथा समेकित दृष्टिकोण को अंगीकार कर रहा है|
आलेख – कौशिक रॉय, आकाशवाणी के समाचार विश्लेषक
अनुवाद – मनोज कुमार चौधरी

Comments
Post a Comment