भारत-नाइजीरिया के प्रगाढ़ होते संबंध
अपनी विदेश नीति की कार्यसूची में भारत ने अफ़्रीकी क्षेत्र को एक "शीर्ष वरीयता" का क्षेत्र घोषित किया है| अफ़्रीकी महाद्वीप की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक नाइजीरिया के साथ भारत के सम्बन्ध प्रगाढ़ हुए हैं| भारत ने नाइजीरिया को क्षमता वर्धन तथा प्रशिक्षण सहायता में सहायता की है| 2014 के बाद भारत ने नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय सहयोग के कई रूपों को विकसित या फिर पुनर्जीवित किया है|
भारत तथा नाइजीरिया के बीच एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी| दोनों विदेश मंत्रियों, डॉ॰ एस॰ जयशंकर तथा श्री जेफ़्री ओनेमा ने भारत-नाइजीरिया के द्विपक्षीय सम्बन्धों के सम्पूर्ण दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चाएं कीं|
बातचीत के दौरान, दोनों मंत्रियों ने आपसी मित्रता तथा सहयोग पर आधारित दोनों देशों के बीच के उत्कृष्ट दीर्घकालीन, बहुआयामी तथा रणनीतिक द्विपक्षीय सम्बन्धों को स्वीकारा तथा इसके प्रति आभार व्यक्त किया| भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र तथा नाइजीरिया अफ़्रीका का सबसे बड़ा लोकतन्त्र होने के कारण ये सभी के लिए बहुलवाद, समग्रता तथा सुस्थिर विकास के मूल्यों को साझा करते हैं| दोनों पक्ष दोनों देशों तथा यहाँ के लोगों के आपसी लाभों के लिए उत्कृष्ट सम्बन्धों को सशक्त करने में गति को बनाए रखने पर सहमत हुए|
इन चर्चाओं में राजनीतिक, आर्थिक तथा व्यापार, रक्षा तथा सुरक्षा, विकासीय सहायता तथा सांस्कृतिक सहयोग पर सहयोग के विस्तृत दृष्टिकोण को सम्मिलित किया गया था| दोनों पक्षों ने रक्षा प्रशिक्षण तथा क्षमता वर्धन के क्षेत्र में अपने विस्तृत सहयोग को स्मरण किया तथा संतुष्टि जताई कि इनमें रक्षा उपकरण समर्थन, चिकित्सा तथा रखरखाव की सेवा, आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए आर एंड डी तथा जवाबी कार्रवाई करने और सूचना और विचारों के नियमित आदान-प्रदान करने जैसे नवीनतम क्षेत्रों तक विस्तार किया जा रहा है| दोनों मंत्रियों ने कहा कि साझा रक्षा सहयोग समिति की अगली बैठक इस वर्ष के अंत में अबुजा में आयोजित की जाएगी|
दोनों मंत्रियों ने भारतीय तथा नाइजीरिया की नौसेनाओं के बीच सूचनाओं को साझा करने के माध्यम से चल रहे सहयोगात्मक प्रयासों तथा भारत और नाइजीरिया की नौसेनाओं के बीच सहयोग के माध्यम से गिनी की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा के लिए निगरानी को बढ़ाने की बात को स्वीकार किया| मंत्रियों ने आतंकवाद से मुक़ाबले, विद्रोह तथा समुद्री डकैती से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों में एक साथ काम करना जारी रखने के लिए दोनों देशों के सशस्त्र बलों को प्रेरित किया|
2019-20 में 13॰9 बिलियन अमरीकी डॉलर के कुल द्विपक्षीय व्यापार के साथ, भारत नाइजीरिया का सबसे बड़ा व्यावसायिक साझेदार है तथा नाइजीरिया अफ़्रीका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है| कोविड-19 की चुनौती के बावजूद, द्विपक्षीय व्यापार संतुलित बना हुआ है, जो हमारे व्यापार-आर्थिक संपर्कों के लचीलेपन को दिखाता है| नाइजीरिया भारत का एक अग्रणी ऊर्जा सुरक्षा साझेदार है तथा दोनों पक्ष सरकार से सरकार के स्तर को सम्मिलित करते हुए, इस क्षेत्र में अपने सहयोग को सशक्त करने पर सहमत हुए|
दोनों पक्ष सूचना प्रौद्योगिकी (आई॰टी॰), भारतीय नियंत्रण रेखा (एल॰ओ॰सी॰) के माध्यम से क्रियान्वित की जानेवाली रक्षा तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग को विस्तार देने पर भी सहमत हुए| दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच के लंबित सहमति पत्रों या समझौतों को शीघ्र निपटाने के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराया| गत महीने दोनों पक्षों ने बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण प्रयोगों में सहयोग के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के साथ संतुष्टि जताई|
कोविड-19 महामारी के विरुद्ध चल रही लड़ाई के समर्थन में चिकित्सा आपूर्तियों की हाल की भेंट के लिए नाइजीरिया ने भारत की प्रशंसा की तथा आई॰टी॰ई॰सी॰ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आयोजित कोविड-19 प्रबंधन में हाल के ई-भारतीय प्रौद्योगिकी तथा आर्थिक सहयोग (आई॰टी॰ई॰सी॰) में नाइजीरिया की भागीदारी को स्मरण किया गया| डॉ॰ जयशंकर ने नाइजीरिया के हित के विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सहयोग तथा क्षमता वर्धन में भारत के निरंतर सहयोग को दोहराया|
दोनों पक्षों ने गत दो महीनों में अपने नागरिकों तथा निवासियों द्वारा की गई आवश्यक यात्रा में सुविधा पहुंचाई थी, जिनमें नाइजीरिया से भारत को आनेवाली 23 उड़ानों में 5,800 से अधिक भारतीय नागरिक की स्वदेश वापसी तथा भारत से 8 उड़ानों पर 500 से अधिक नाइजीरिया के निवासी और 1,500 स्थायी भारतीय निवासियों की वापसी शामिल है| इस संदर्भ में, दोनों देशों द्वारा अनुमोदित दो निर्दिष्ट वाहकों से दोनों देशों के बीच डायरेक्ट उड़ानों के परिचालन की आशा की जा रही है|
डॉ॰ जयशंकर ने 2019 के दौरान गिनी की खाड़ी में समुद्री डकैती की तीन अलग घटनाओं में बंधक बनाए गए 44 भारतीय समुद्री नाविकों की सुरक्षित रिहाई के लिए नाइजीरिया के समर्थन के लिए श्री ओनेमा को धन्यवाद दिया| गत महीने की ऑनलाइन बैठक में भारत ने समूह-7 के गिनी की खाड़ी के मित्रों (जी-7+एफ॰ओ॰जी॰जी॰) में भागीदारी की थी तथा नाइजीरिया के समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का इसने विस्तार किया है|
बड़े विकासशील देश होने के कारण, दोनों पक्ष अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर एक समान दृष्टिकोण तथा साझा एजेंडा रखते हैं| दोनों देश यू॰एन॰ तथा डब्ल्यू॰टी॰ओ॰ समेत बहुपक्षीय मंच में अपने सहयोग तथा परस्पर समर्थन को जारी रखने तथा इसे और सशक्त बनाने पर सहमत हुए| दोनों नेताओं ने आतंकवाद को एक संकट तथा पूरे विश्व के लिए एक ख़तरा होने की बात पर बल दिया| उन्होंने हिंसक चरमपंथवाद समेत सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा की|
आलेख – पदम सिंह, आकाशवाणी के समाचार विश्लेषक
अनुवाद एवं वाचन – मनोज कुमार चौधरी

Comments
Post a Comment